
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित शुक्रवार को कृषि विभाग में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विगत 4 जुलाई 2023 को सकलडीहा उप संभागीय कृषि विभाग में उन्होंने पदभार संभाला, 30 जून को सेवानिवृत हो गए। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

वही वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सकलडीहा कृषि विभाग में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना अतुलनीय है वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ADO-AG श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि सरकार की सेवा दे रहे सभी विभाग के लोगों को सेवा कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत सेवा निवृत होना अनिवार्य होता है। विभाग के कर्मचारियों सहित स्थानीय प्रबुद्धजनों द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।
इस मौके पर प्राविधिक सहायक अक्षय कुमार, एडियो एपी अखिलेश त्रिपाठी, एडियो एजी श्याम सुंदर वर्मा, कनिष्ठ सहायक मोहम्मद फारूक, बीज गोदाम प्रभारी राम विजय यादव, श्रवण कुमार, गौतम कुमार मौर्य, विनय कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, किसान नेता जितेंद्र तिवारी, एवं मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे।