
कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी जाम से नही मिल रहा निजात
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। अधूरी पड़ी सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर सुबह से शाम तक जाम की स्थिती हो जाती है। इससे आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। मंगलवार को दोपहर में सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर वाहनों के खड़ा होने के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न हो गया। इसके बाद भी स्थानीय विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।

चंदौली से सैदपुर सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस कार्य को इपको कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। आरोप है कि विभागीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मनमानी ढ़ग से नाला की खोदाई करने व सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने से मार्ग अवरूद्ध हो जाता था। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान है। तहसील प्रशासन की ओर से कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और एचआर को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है।