
ब्लाक सभागार के लिये लाखों रूपये खर्च करके किया जा रहा सुंदरीकरण
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। चिरांग तले अंधेरा कुछ ऐसा ही ब्लॉक मुख्यालय के पिछले गेट की बाउड़ी बीते छह माह से अधिक समय से टूटी हुई है। जिसके कारण ब्लॉक परिसर में निवास करने वाले कर्मचारी से लेकर ब्लॉक में आने वाले प्रधान दुर्घटना के शिकार हो रहे है। वही दूसरी ओर चोरी की घटना और उपद्रवियों के आने जाने का भय बना रहता है। इसके बाद भी विकास का दावा करने वाले अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है। ब्लॉक कर्मियों के साथ प्रधानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग किया है।
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर बीते एक साल से ब्लॉक सभागार को लाखों रूपये खर्च करके सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। वही दूसरी ओर ब्लॉक मुख्यालय के पिछला गेट की बाउड्री छह माह से टूटी है। आने जाने वाले ब्लॉक कर्मी, प्रधान सहित अन्य लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ब्लॉक परिसर में रहने वाले कर्मचारी छुटटा पशु और अराजकतत्वों के आने व चोरी होने की संभावना से सहमे हुए है। इसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी से लेकर प्रमुख जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक के अधिकारियों का ध्यान का आकृष्ट कराते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग किया है।
टूटी बाउड्री के निर्माण के लिये निर्देशित किया गया है। शीध्र ही निर्माण कार्य कराया जायेगा।
कृष्ण कुमार सिंह बीडीओ सकलडीहा