
चंदौली। जिले के सकलडीहा कस्बा स्थित, गत कई दिनों से चंदौली से सैदपुर मार्ग बीच सकलडीहा कस्बे में नेशनल हाईवे निर्माण के क्रम में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जहां नाली निर्माण के कारण नालियों का पानी रोड के बीचो-बीच लगातार जाम रहता था। जिससे इस रोड पर आवा गमन करने वाले राहगीरो के साथ व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही इस गड्ढे युक्त पानियों के कारण कई बार राहगीर के साथ टोटो संचालक भी गिरकर चोटिल हो जाया करते थे।

इसी क्रम में शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के आह्वान पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा उक्त घटना स्थल पर उपस्थित होकर विरोध दर्ज कराई गई तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों से इस विषय में चर्चा की गई।
जिसका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा उक्त समस्या स्थल पर उपस्थित होते हुए जेसीबी के माध्यम से खुदाई कराकर पाइप डालकर ऊपर से गिट्टी डालकर सड़क को सही किया गया।
जहां पर मुख्य रूप से सकलडीहा व्यापार मंडल के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष आनंद पांडेय, संदीप यादव, मंत्री राधेश्याम जायसवाल, लाल बहादुर राय, बरकत अली,इमरान अली,आशीष जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।