अध्यात्मउत्तर प्रदेशचंदौलीजिलाब्रेकिंग

स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ी आस्थावान भक्तों की भीड़

चंदौली। जिले मे महाशिवरात्री पर सकलडीहा रेलवे स्टेशन बरठी स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ा पड़ा था। हर हर महादेव का नारा लगाते हुए शिवभक्तों ने सुबह चार बजे भोर से जलाभिषेक शुरू किया। दर्शन पूजन के लिये शिवभक्तों की लम्बी कतार लगी रही। इस दौरान शिवबारात में विभिन्न प्रकार की झांकी सजायी गयी थी।

सकलडीहा कस्बा में शिव बारात को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने झांकी का उद्धाटन किया। वही दूसरी ओर शिव मंदिर पर भाजपा नेता विधान सभा प्रभारी डा. पीयूष यादव ने शिवबारातियों के साथ हर हर महादेव का नारा लगाते हुए शिव बारातियों के साथ कदम से कदम मिलाया। इसके पूर्व स्वंय कॉलेश्वर महादेव मंदिर और कस्बा के शिव मंदिर पर सुबह से ही शिवभक्तों का जलाभिषेक के लिये लम्बी कतार लगी रही।

महिला और पुरूषों के लिये अलग अलग बैरियर लगाया गया था। शिवभक्तों ने हर हर महादेव का नारा लगाते हुए भोलेनाथ का बेल पत्र धतूरा,दूध दही चंदन के साथ जलाभिषेक किया। इस मौके पर काफी संख्या में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ा था।

सुरक्षा को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा, एडीशनल एसपी विनय कुमार सिंह तहसीलदार राहुल सिंह, सीओ रघुराज, कोतवाल संजय सिंह पुलिस और पीएससी फोर्स के साथ डटे रहे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, कृष्णा सेठ, श्यामबहादूर भारती, रौशन अली, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव,अशोक कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी नेता मौजूद रहे

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!