
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। शुक्रवार को ग्राम पंचायत जीवनपुर में आयोजित मेगा चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रविंद्र चतुर्वेदी उपयुक्त मनरेगा द्वारा दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया गया। शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चौपाल में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास , पंचायती राज विभाग, आई सी डी एस विभाग, पशु पालन विभाग, एन आर एल एम विभाग , विधिक सेवा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभाग के योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया।
वही बीडीओ के के सिंह ने कहा कि चौपाल के तहत गांवों में जनचौपाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उनके समस्यायों का समाधान किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं को चौपाल के माध्यम से लोग इसका लाभ लें, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। महिलाओंको समस्याओं का निस्तारण तत्काल करने कि कोशिश करें।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सी डी पी विमलेस पाल, सप्लाई इंस्पेक्टर विक्रांत श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रजनीकांत राय, जे ई एम आई चंद्रशेखर सिंह, एडीओ कृषि श्याम सुंदर वर्मा, सचिव अरविंद कुमार गौतम, शशिकांत, महेंद्र यादव, संदीप गौतम, बंसराज सिंह प्रबंधक सहित विभागीय अधिकारी ग्रामवासी उपस्थित रहे।