चंदौलीप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

विधायक सुशील सिंह ने पंप कैनालो का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया निर्देश


परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को नगवा, वीरासराय व गुरैनी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया।मौके पर सभी पंप कैनालो को पूरी क्षमता से चलाने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा की पानी चलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी।

इस समय किसानों के खेती का स्वर्णिम समय चल रहा है।किसानों को खेती के लिए खेत में पानी की अतिआवश्यकता है। बावजूद सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को टेल तक पानी नही मिल पा रहा है। समस्या को देखते हुए किसानों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने टेल तक पानी पहुंचाने का मांग किया था। इसको देखते हुए विधायक सुशील सिंह सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग नगवा, वीरासराय व गुरैनी पंप कैनाल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी क्षमता के साथ पंप कैनाल चलाकर किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। वही किसानों को आश्वासन दिया की रोस्टर के हिसाब से टेल तक पानी पहुंचाने का काम होगा। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा।किसानों की समस्या को हर मायने में दूर करने का काम किया जायेगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता लघुडाल बृजेश कुमार, सहायक अभियंता रत्नेश सिंह, अवर अभियंता सुनील यादव ,किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, सिराज यादव, राजेंद्र दुबे, शशिकांत द्रिवेदी, राजेश सिंह, गोपाल सिंह,

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!