चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीतीशिक्षा

तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की चर्चा

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के बथावर गाँव मे शनिवार को पंचायत भवन में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर चर्चा की गई। इसकी शुरूआत भारत माता,पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर की गई।

मुख्य अतिथि जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अभय शंकर पांडेय ( संजय पांडेय) रहे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्य करना है। वही सकलडीहा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम का अध्यक्षता सकलडीहा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने किया। तथा संचालन अभय कुमार पाठक मंडल महामंत्री व रामभरोस गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!