चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

साधना सिंह को उनके सामाजिक कार्यों के लिए भारत गौरव सम्मान से किया सम्मान

संगठन के पदाधिकारी ने राज्यसभा सांसद से की मुलाकात

चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मुलाक़ात किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन के प्रशासनिक राष्ट्रीय महासचिव अजय मिश्र संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ राज्यसभा से सांसद साधना सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना दुबे, मण्डल अध्यक्ष मिथिलेश पाण्डेय, जिलाउपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सांसद को स्मृतिचिन्ह भेंट किया।

चर्चा के दौरान अजय मिश्र ने मानवाधिकारों के संरक्षण और समाज में बढ़ते अपराध की जटिलताओ को विस्तार से बताया। इसपर सांसद साधना सिंह ने कहा की भाजपा सरकार मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए भरसक प्रयास कर रही है साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज की सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा की सामाजिक संगठनों को पूरी सजगता से समाज के हित में काम करना चाहिए और जो भी आवश्यक मुद्दे हैं उनपर सहयोग करने के लिए हम सभी हमेशा तैयार हैं। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने सांसद के सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद कहा और भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!