
तहसील और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी जाम से नही मिल रहा निजात
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा में फोर लेन सड़क बनने व सड़क पर दुकान लगने के कारण सकलडीहा में जाम की समस्या व्यापारियों के लिये नासूर बन गया है। तहसील और पुलिस प्रशासन को पत्रक देने के बाद भी जाम की समस्या से लोगों को निजात नही मिल पा रहा है। सोमवार को भी जाम की समस्या लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने अविलम्ब जाम की समस्या से निजात नही दिलाने व अधूरा नाला निर्माण कार्य शीध्र पूरा नहीं कराये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में बीते एक साल से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिती बनी हुई है। जिसको लेकर कई बार तहसील और पुलिस प्रशासन को पत्रक दिया गया। इसके बावजूद भी समस्या का निजात नही मिल रहा है। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर मीना बाजार लगने से आये दिन जाम व दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। प्रशासन से मीना बाजार को बंद कराने की मांग किया है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेपुर सुरेन्द्र यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य धीमी गति होने व पटरी व्यवसाईयों को उचित स्थान नही मिलने के कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। व्यापारी नेता रितेश तिवारी ने कहा कि प्रशासन जाम की समस्या को लेकर अनजान बना हुआ है। सड़क पर अवैध अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। वही अमित सिंह ने बताया कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। शादी विवाह के समय मात्र पांच सौ मीटर की दूरी आधा घंटा से एक घंटा लग जाता है। वही रामविलास चौरसिया ने बताया कि नाला निर्माण के लिये गड्ढा खोदकर छोड़ दिये जाने व धीमी गति से कार्य होने के कारण सड़कों पर दुकान लगाने के लिये पटरी व्यवसाई मजबूर है। जिसके कारण जाम की स्थिती बनी हुई है। जिला प्रशासन को व्यापारियों को हर दिन होने वाली जाम की समस्या को लेकर आगे आना चाहिये।
वही इंस्पेक्टर हरिनारायण पटेल ने बताया कि शीध्र ही जाम की समस्या को दूर कराया जायेगा।