
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। जिले में लोकसभा चुनाव आगामी एक जून को होने को है। इस क्रम में एआरओ अनुपम मिश्रा शुक्रवार को तहसीलदार और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ आधा दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई बूथों पर शौचालय, पानी,सहित अन्य समस्या होने पर संबधित बूथ के सचिव और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई का निर्देश दिया। एआरओ के सख्त निर्देश पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गयी है।
एआरओ अनुपम मिश्रा शुक्रवार को तहसीलदार और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ तेन्दुईपुर, सकलडीहा कंपोजिट, ईटवा,टिमिलपुर और दुर्गापुर बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तेन्दुईपुर बूथ पर बिजली की तार लटकते हुए मिला। इसके साथ शौचालय की साफ सफाई ठीक नही होने व हैंडपंप नही चलने पर निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबधित लापरवाह जिम्मेदार के खिलाफ एफआईआर कराने का चेतावनी दिया।

इसके अलावा सकलडीहा कंपोजिट विद्यालय पर ईट को ढ़ेर होने व गंदगी का अंबार होने पर नाराजगी जताया। इसके अलावा ईटवा में बाउंड्री नही होने पर नाराजगी जताया। अंत में तेन्दुईपुर के सचिव और कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के खिलाफ संस्पेशन की कार्रवाई के लिये बीडीओ और बीईओ को निर्देशित किया। चेताया कि किसी भी बूथ पर कागजों में कोरमपूर्ति करने पर संबधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन बूथों का निरीक्षण किया जायेगा। लापरवाही पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगा।
इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह,जोनल मजिस्ट्रेट प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय,बीडीओ केके सिंह, बीईओ अवधेश कुमार राय,नायब तहसीलदार अमित सिंह,शाकिब अली, कोतवाल संजय सिंह सहित अन्य रहे।