चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

आवारा छुट्टा पशुओं के आंतक से किसान व व्यापारियों में आक्रोश

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। आवारा पशुओं के आंतक से सकलडीहा सहित आसपास के गांव के किसानों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को सुबह खेत में घुसे आधा दर्जन से अधिक पशुओं को किसानों ने किसी तरह भगाया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। सड़क पर घूमते आवारापशुओं के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

पशु पालन और ब्लॉक प्रशासन की उदासीनता के चलते सकलडीहा कस्बा से लेकर आसपास के दर्जनों गांव में छुट्टा पशुओं के आंतक से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि खेत में चले जाने के कारण रोपी गयी फसल चर जा रहे है। इससे किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जा रहा है। यही नही सड़कों पर घुमने के कारण आये दिन दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे है। इसके बाद भी पशु पालन विभाग की उदासीनता के कारण किसान से लेकर कस्बावासी परेशान है। घरों से लेकर गल्ली मुहल्ले में आवारा पशुओं का झुंड घुसने से लोगों को मारकर घायल कर दे रहे है।

किसान नेता मनोज यादव, राढ़ू यादव, रिंकू यादव, अशोक मिश्रा, पवन पांडेय, मंटू पांडेय, मुसाफिर, राजनाथ राय आदि ने पशुपालन विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!