
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को खोर गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर उनके जीवनी का अनुसरण करते हुए गरीबों की सेवाभाव का संकल्प दोहराया। अंत में पार्टी की सदस्यता अभियान से जुड़ने का लोगों से अपील किया।

सैयदाराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान समाज सुधारक व भारतीय राजनीतिक के एकात्मक व मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और जनसंघ के नेता थे। इनका जन्मदिन अन्त्योदय दिवस के रूप में पूरे देश में आज मनाया जा रहा है। अन्त्योदक का मतलब गांव के अंतिम व्यक्ति का उदय अर्थात समाज के सबसे गरीब व पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। अंत में भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान से लगभग 152 लोगों को भाजपा की सदस्यता कराई गई । भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बूथ पर सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह,संजीत राय ,सतीश पांडेय ,संजय राय ,संतोष मौर्य ,गौतम तिवारी,वैभव सिंह,राहुल राजभर, डॉक्टर सलीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।