चंदौलीब्रेकिंग

जल निकासी न होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। जल निकसी न होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को गंदे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं व्यापारियों ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार मंडल के साथ ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जहां एक तरफ सरकार व्यापारी और ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के लिए अधिकारियों को लगातार आदेशित कर रही है, वहीं अधिकारियों की लापरवाही के कारण व्यापारियों व ग्रामीणों को आए दिन कहीं न कहीं गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गुरुवार को झमाझम बारिश होने के साथ ही सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के पास तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके कारण वहां पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के सामने गंभीर परेशानी उत्पन्न हो गई। जिसको लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों तथा पदाधिकारीयो द्वारा उक्त पानी में खड़े होकर विरोध दर्ज कराई गई। जबकि कई महीनो से इस समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों द्वारा ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई जा चुकी है।

इसके बावजूद भी उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त समस्या के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, और चेताया की जल्द समस्या का निदान नही हुआ तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, उपाध्यक्ष राम आशीष राय,रौशन अली, संजीव गुप्ता, व्यापारी इकराम, अनूप, शशि, तलब, शादाब, भोदू , संजय के साथ के साथ दर्जनों व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!