चंदौलीजिलाराजनीती

सरकार किसानों का कर्जा करे माफ और दे गारंटी: राकेश टिकैत

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार की देर रात बक्सर से वापस लौटते हुए चंदौली के किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने देश की हर सरकारों से किसानों की कर्जा माफी की मांग उठाया। इस दौरान संगठन के किसान नेता के घर पहुंचकर किसानों में जोश भरा। कहा कि किसान हित की लड़ाई सदैव जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव बाद पुन: किसानों की मांग को लेकर आन्दोलन शुरू किया जायेगा। किसानों राकेश टिकैत के आगमन पर जगह जगह जोरदार स्वागत किया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के उपर जो कर्जा है सरकार उसे माफ करे। जब तक स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट और एम.एस.पी  कानून की गारंटी नहीं मिल जाता तब तक सरकारी किसानों के कर्ज माफ करें। फसलों के दाम नही मिल रहा है। सरकार का मकसद है कि किसानों को तंग करो अपनी जमीन बेच दे और बड़े बडे़ उधोगपति उसे खरीद ले। लेकिन हम किसानों के हर मुद्दे को लेकर चुनाव बाद पुन: आन्दोलन शुरू करेंगे। जबतक किसानों को गारंटी नही मिल जाता। हम किसी पार्टी के चुनाव के लिये नही आये है। जो गांव गरीब और किसानों की बात करता है। किसान उसे खुद वोट करेंगे।

इसके पूर्व धरहरा में देवमणि चतुर्वेदी और मनिहरा में किसान नेता रामअवतार सिंह के घर पहुंचकर किसानों को जोश भरा। गांव गांव में किसान यूनियन की सदस्यता अभियान चलाने व संगठन को मजबूत करने की बात कही। अंत में भूपौली के किसान नेता स्वर्गीय जगदीश यादव को नमन करते हुए परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी,देवमणि चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह,गोपाल सिंह सुनील, राम भजन, प्रदीप, राम अवध, महेंद्र, (साधु) मनोज, बिजेंदर, रामाश्रय, पप्पू राधेश्याम, मास्टर, पहलवान आदि किसान उपस्थित रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!