चंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से 200 महिलाओ को कम्बल वितरित: गरीब और असहायों की सेवा ही सनातन धर्म और संस्कृति

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज सभागार में रविवार को हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सामाजिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य आजमगढ़ अमरनाथ राय ने दीप प्रजल्वित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। अंत में संस्था की ओर से असहाय और गरीब 200 महिलाओ को कम्बल वितरित किया गया। ठंड के मौसम में कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे। और सभी ने हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया।

डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि भारतीय परंपरा सदियों से दयालु रहा है। गरीब और असहायों की सेवा करना भारतीय सनातन धर्म और संस्कृति है। संस्था की ओर से दशकों से किया जाने वाला कार्य अति पुनित कार्य है।वही विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि समर्थ के अनुसार हर इन्सान को सेवा करना चाहिए। अगर सभी लोग ऐसा करने लगे तो सभी जरूरतमंद को मदद मिल जाएगी। इसके पूर्व वक्तओं में सीओ रघुराज प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने विस्तार से अपना विचार रखा। अंत में दो सौ जरूरत मंदों को कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर संस्था के संयोजक श्रवण कुमार राय,प्रेम कुमार सिंह,प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय,गीता सिंह,बिद्युत प्रकाश सिंह,दीक्षा अग्रहरि,सुरेंद्र कांत मिश्रा,ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,मनोहर सहित अन्य रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!