
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। विकास खण्ड परिसर में मंगलवार को सकलडीहा के सभी ग्राम पंचायतों एवं राजस्व गांवों में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हर घर जल योजना का आरंभ खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह व एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय के मार्गदर्शन में सभी राजस्व ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम पंचायतों में आई ई सी गतिविधि कार्यक्रम, शासन द्वारा नियुक्त एजेंसी “अम्बर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड” के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में आई ई सी वितरण,प्रदर्शनी,सोशल मैपिंग, प्रोजेक्टर एवं जल जाँच गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता कैसे रखी जा सकती है एवं बीमारियों से बचाव कैसे किया जा सकता है इसके बारे में सभी लोगो को जागरूक किया जाएगा। हम सब जानते है जल है तभी हमारा कल है इसे हर हाल में स्वच्छ एवं सुरक्षित बचाकर रखना होगा, जल की प्रत्येक बूंद कीमती है इसका दुरुपयोग ना करना और ना होने देना है ये हमारे जीवन का एक विशेष आधार है जल नही तो कल नही इसे समझना होगा। और लोगो को समझाना होगा हर घर जल योजना के इस महा अभियान को बनाने में हम सब जुट जाए। वहीं सभी उच्चाधिकारियों ने पूर्ण रूप से सहयोग करने को कहा है साथ में सभी सचिव, ग्राम प्रधान और विकास खण्ड के समस्त कर्मचारियों ने भी पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम में रणजीत सिंह, जनार्दन यादव , महामाया प्रताप सिंह,विपिन पटेल और मुख्य प्रशिक्षक अशोक मौर्य आदि लोगो की सहभागिता से पूर्ण हो रहा है।