अध्यात्मचंदौली

माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

चंदौली। जिले के सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरुवार को वैदिक विधि विधान के साथ प्रारंभ हुआ।सप्त दिवसीय आयोजन के पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

पदुमनाथपुर से तेंनुवट, चतुर्भुजपुर से होते हुए कलश यात्रा बरठी गांव स्थित कालेश्वरनाथ धाम से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर वापस हुई। कार्यक्रम में पीले वस्त्र से सुसज्जित महिलाएं एवं बच्चियां बडी संख्या में कलश के साथ यात्रा में शामिल हुई।कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ माता के जय घोष से वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। विभिन्न अनुष्ठानों की पूर्णावति के बाद 14 फरवरी को माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा। 15 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रतिदिन सांयकाल साप्ताहिक देवी भागवत कथा का भी आयोजन किया गया है।

प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित विष्णु दत्त पाण्डेय ने माता दुर्गा के माहात्म्य का प्रतिपादन किया एवं कहाकि माता की कथा श्रवण से समस्त कल्मषों का नाश हो जाता है। माता अपने भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।इस दौरान ग्राम प्रधान रविकांत पाण्डेय,मंशे राय, विनोद राय, अनिल राय,सोनू राय, गोपाल, पिंटू पाल,राम अवध पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!