
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में सामुहिक विवाह में 68 जोड़ा हिंदू और तीन मुस्लिम समाज की बेटियों का हाथ पीला कराया गया। इस मौके पर विधि विधान से मंडप में हवन पूजन और सात फेरे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हर वर्ग का चिंता रखते है। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीबों के घर खुशहाली लाया है। पूर्व की सरकार में कभी भी ऐसा प्रयास नहीं किया गया। वही बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना ही नही गांव के अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवार के लिये आत्मसम्मान है। 71 जोड़ों की शादी विधि विधान से विद्वान पंडित और मौलवी ने कराया।
इस मौके पर बीडीओ विजय सिंह,एडीओ पंचायत बजंरगी पांडेय,सचिव पवन दूबे, शशीकांत,अरविंद गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ जेपी चौहान,अश्वनी श्रीवास्तव,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,जेई विनोद मिश्रा सचिव संजय यादव सहित अन्य रहे।
चार महीने के अंदर 142 गरीब बेटियों की हुई शादी
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के तहत सकलडीहा ब्लॉक प्रशासन की कवायद से दिसम्बर से लेकर मार्च तक कुल 142 गरीब बेटीयों की शादी कराया गया। बीते 14 दिसम्बर को 34 युवती की शादी कराया गया था। इसके बाद 27 जनवरी को 37 युवती का हाथ पीला कराया गया। मार्च में 71 गरीब बेटियों की शादी धूमधाम से शासन की योजनाओं के साथ किया गया।