चंदौलीब्रेकिंगशिक्षा

परीक्षा की सकुशल संपन्नता कर्मचारियों आगंतुक अधिकारीगण को प्राचार्य ने अपनी ओर से किया धन्यवाद

चंदौली। जिले के सकलडीहा कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कालेज मे लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सह समीक्षा अधिकारी (प्रा०) परीक्षा 2023 परीक्षा केंद्र सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली पर सकुशल संपन्न हुई।

केंद्र पर कुल 480 परीक्षार्थी आवंटित थे जिसमें 334 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 166 अनुपस्थित हुए।
परीक्षा की व्यवस्था पूरी चाक चौबंद थी।

जिसमें मजिस्ट्रेट अनूपम मिश्रा उप जिलाधिकारी सकलडीहा एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहम्मद आरिफ खान नायब तहसीलदार सकलडीहा। केन्द्र पर्यवेक्षक प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय प्राचार्य सकलडीहा पीजी कॉलेज एवं सह केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाध्यापिका राजकीय हाई स्कूल रैथा रहीं। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी हेतु जैमर की व्यवस्था आयोग द्वारा की गई थी।

पूरे परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष द्वारा इसकी निगरानी भी की गई। सकुशल परीक्षा करते हुए उत्तर पत्रक रजिस्टर्ड डाक से सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज को सब समय प्रेषित कर दिया गया। परीक्षा की सकुशल संपन्नता में सहयोग प्रदान करने वाले पुलिस प्रशासन। एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों को तथा आगंतुक अधिकारीगण को प्राचार्य ने अपनी ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!