
चंदौली/परिवर्तन न्युज
चहनिया। बलुवा गंगा में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय के संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन प्रभागीय वन अधिकारी दिलीप कुमार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी सत्यपाल प्रसाद के कुशल दिशा निर्देशन में चहनिया रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी नित्यानंद पांडे एवं सहयोगी वन कर्मियों तथा बाल्मिकी इंटर कॉलेज बलुआ के प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता एवं उनके विद्यालय की टीम द्वारा चहनिया के बलुआ घाट पर मनाया गया।
विद्यालय परिसर से जन जागरूकता रैली प्रारंभ होकर गंगा बलुआ घाट तक छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया। बलुआ घाट की साफ सफाई एवं जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी नित्यानन्द पाण्डेय ने कहा कि नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम बहुत ही जरूरी है। प्रदूषण से जलीय जंतुओं को नुकसान हो रहा है। इसे हल्का में न ले। जलीय जंतुओ का विनाश होगा तो आम जनमानस पर इसका असर पड़ेगा। हमे नदियों के प्रदूषण के साथ साथ हरे बृक्षों को भी बचाना है।
इस दौरान वन दरोगा फिरोज गांधी, अभिषेक यादव जितेंद्र यादव वन कर्मी सहित विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार,विनय कुमार सिंह,सुरेंद्र प्रसाद,संदीप कुमार पांडेय,अभिमन्यु सिंह चौहान,संतोष कुमार,पिंटू, प्यारेलाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।