
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
नियमताबाद। ब्लॉक के रंगोली गांव में वृक्ष बंधु डॉक्टर परशुराम सिंह द्वारा मतदाताओं को जागरूकता किया गया। रंगोली गांव में एक सभा का आयोजन किया गया, गांव में सभी माता व बहनों एवं सभी ग्रामीण भाइयों को मतदाताओं को जिला अधिकारी द्वारा निर्देशों का पालन करते हुए डॉक्टर परशुराम सिंह ने शत प्रतिशत मतदान की बात कही।
डॉक्टर परशुराम सिंह ने बताया कि लोकतंत्र के सम्मान के लिए शत प्रतिशत मतदान करना अनिवार्य है, डॉक्टर सिंह ने बताया कि चुनाव द्वारा ही लोक तंत्र का निर्माण होता है मतदाता चुनाव के द्वारा ही देश का भविष्य तय होता है। लोगों का अपने एक वोट की कीमत समझनी चाहिए अपना मत बिना किसी लोभ के जाती धर्म से ऊपर उठकर नेक और ईमानदार व्यक्तियों को वोट देना चाहिए। इस मौके पर ग्रामीणों को वृक्ष लगाने व बचाने को भी जागरूक किया।