चंदौली। जिले के डीडीयू नगर क्षेत्र के कुढ़ कला निवासी वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुमार की बड़ी बेटी डॉक्टर सुरुचि कुमारी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फैलोशिप अवार्ड मिला।
सुरुचि को राष्ट्रीय अवार्ड मिलने से नगर जिला ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। सुरुचि के इस उपलब्धि की जानकारी होने पर नगर क्षेत्र के समाजसेवी ,राजनीतिक दलों ,पत्रकारों ने सुरुचि के आवास पर पहुंच कर उनके उज्जवल भविष्य के कामना की शुभकामनाएं और बधाई दिया।
इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशन यादव , पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव , पत्रकार एसएसपी तिवारी,पूर्व अध्यक्ष भेल कर्मचारी यूनियन वाराणसी पत्रकार एखलाक अहमद, एडवोकेट आनन्द शुक्ला, पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार, एडवोकेट मुकेश कुमार,भाजपा नगर अध्यक्ष आलोकवरुण, संजय अग्रवल, पत्रकार निजाम बाबू, कृष्णकांत गुप्ता, सुनील सिंह , पत्रकार घनश्याम पांडे, पत्रकार कृष्ण मुरारी मिश्रा, मनोज जायसवाल, आदि रहे।
