
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल का सहरोई व तारापुर में आयोजन किया गया। और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास , पंचायती राज विभाग, आई सी डी एस विभाग, पशु पालन विभाग, विधिक सेवा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभाग के योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया।

वही विकास खंड के संबंधित अधिकारी ने कहा कि चौपाल के तहत गांवों में जनचौपाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उनके समस्यायों का समाधान किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं को जनचौपाल के माध्यम से लोग इसका लाभ लें, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों व महिलाओं कि जो भी समस्या है, यहां मौजूद सभी विभागों के लोग रजिस्टर में दर्ज कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनिवास मिश्रा, सचिव राजेश्वर पाल, ओम प्रकाश मिश्रा, सिंटू प्रधान, आयोजक राहुल मिश्रा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एव प्रधान प्रतिनिधि, अमित मिश्रा, रोहित मिश्रा, मनीष मिश्रा, सहित काफ़ी संख्या में ग्रामवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती सहित उपस्थित रहे।