
व्यापारियों ने बोर्ड के सदस्य से कस्बा की सड़क निर्माण की उठायी मांग
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार को सकलडीहा सीएचसी और ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं का सहयोग दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक का सराहना किया। वही ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी व्यापारियों के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया। अंत में डा.आम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया।

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने सीएचसी पहुंचकर वार्ड से लेकर दवा और जांच के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इसके साथ ही वार्ड में मरीजों से मिलकर सरकार से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। महिला डाक्टर नही होने के बाद भी दो दर्जन आपरेशन से प्रसव की सुविधा दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक की सराहना किया। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यो की जानकारी हासिल किया। बोर्ड के मेम्बर ने सरकार द्वारा संचालित पीएम और सीएम आवास के साथ गांव के विकास के बारे में चर्चा किया। इसके पूर्व व्यापारियों ने सकलडीहा में जलभरॉव और सड़क निर्माण के लिये व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी नेतृत्व में पत्रक सौपा।

इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, मंटू पांडेय, अभय पाठक, रौशन अली,मेहताब,रत्नेश डब्लू, नागे गुप्त,आशीष जायसवाल, रोहित जायसवाल सहित अन्य रहे।