
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज में शुक्रवार को एनसीसी कैडेटों के द्वारा एक कैडेट दो पेड़ लगाने की शुरुआत की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा कुल 70 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय और एनसीसी कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय ने कहा की कालेज में अच्छी पहल हमारे कैडेट्स ने किया है। एक कैडेट दो पेड़ का संकल्प लोगो को जागरूक करेगा। एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं के द्वारा कुल 70 पेड़ लगाए गए है। जो अपने माता और पिता के नाम पर लगाए है। वही कैडेटों ने पेड़ लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।प्रधानाचार्य ने कहा कि देश में वृक्ष के कट जाने से भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऑक्सीजन के शुद्ध होने के लिए यह कार्य आवश्यक है।

कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने कहा कि हमारे कैडेट कालेज परिसर से लेकर अपने गांव में भी पेड़ लगाने का कार्य करेगे साथ ही लोगो को जागरूक भी करेगे। पौधारोपण का कार्य लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर घनश्याम त्रिपाठी,विनोद पाठक,विनोद कुमार,गिरिस चन्द्र,उमेस यादव,अनिल कुमार,मार्कण्डेय प्रसाद,राजबली प्रसाद,सुरेंद्र विश्वकर्मा देवचंद्र राम,संजय मिस्र,मिथिलेश तिवारी सहित एनसीसी के कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।