
नवरात्र में रात 10 बजे के बाद नही बजेगा डीजे
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। कोतवाली परिसर में बुधवार को सीओ रघुराज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमे दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीओ ने ईद और नवरात्र को लेकर शासन द्वारा जारी निर्देशो से सभी को अवगत कराया और इसे सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

आगामी दिनों में ईद और नवरात्र आने वाला है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। बुधबार को बैठक में सीओ रघुराज ने कहा कि ईद पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करें। सख्या बढ़ने पर शिफ्ट वार नमाज पढ़े। लेकिन सड़क पर नमाज अदा नही होनी चहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि जितने भी सुअर बाड़े है। नमाज के समय उसमें ताले बंद किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जानकारी ली।
सीओ ने कहा कि नवरात्र पर डीजे कम साउंड पर बजेगा। वही रात 10 बजे के बाद उसको बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कहा कि उस दिन चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। शांति व्यस्था में खलल डालने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, त्रिवेणी तिवारी, शिवकुमार यादव, दिनेश राम, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, इफ्तिखार नाजिम सहित बड़ी सख्या में लोग रहे।