उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलाब्रेकिंगराजनीती

भाजपाइयों ने किया रुद्राभिषेक 400 पार सीटों की भगवान शिव से कामना

चंदौली। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के बठ्ठी स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के साथ भाजपाजनों ने रुद्राभिषेक करके भारतीय जनता पार्टी की पुरे देश में 400 सीटों के पार एवं चंदौली में ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा अर्चना किया।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि मोदी के सपने का भारत बनाने के लिए इस बार पूरा देश ने भाजपा को 400 सीटों पार का संकल्प लेकर विकसित भारत का प्रण लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है आज उसी क्रम में भगवान शिव के दरबार में भाजपजनों चंदौली लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए रूद्राभिषेक किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई नई रूपरेखा लिख रहा है सनातन संस्कृति परंपरा के अनुसार लोककल्याण देश कल्याण के लिए रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।

इस मौके पर अजित पाठक, कुमुद बिहारी सिंह, अनिल सिंह, विजय गुप्ता,अनिल राजभर, अश्वनी मिश्रा, मोनू पाण्डेय, अवनीश सिंह, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता, मोनू पाण्डेय, रमाशंकर खरवार, भगवान दास राम, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!