
सभी दुकानों पर इंस्टॉल होगी इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन
चंदौली। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अब घटतौली नही हो सकेगी। इसके लिए प्रदेश कि योगी सरकार ने जनपद मुख्यालय पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भेजी है। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से थंब इंप्रेशन की डिवाइस को जोड़ दिया जाएगा। तौल मशीन पर सही वजन होने पर ही थंब इंप्रेशन मशीन पर अंगूठा लग सकेगा। घटतौली होने पर थंब इंप्रेशन डिवाइस पर नहीं होगा प्रोसेस।
बाट माप विभाग और इंटीग्रा कंपनी के सहयोग से दुकानों पर नयी मशीनों को लगाया जा रहा है। बाट माप विभाग इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में डिवाइस इंस्टॉल करेगा। जल्द ही जनपद के सभी सरकारी गल्ले की दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। ब्लूटूथ से मशीन को कनेक्ट किया जाएगा। इस मशीन को संचालित करने के लिए सभी दुकानदारों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनपद के सभी पांचों तहसीलों के 863 दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन इंस्टॉल की जाएंगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी
डीएसओ मनीष विक्रम ने बताया कि सकलडीहा में 310 व सदर तहसील के 180, चकिया 171 नियामताबाद में 156 नौगढ़ में 46 तहसील मुख्यालयों पर इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि ई-पास मशीन से जुड़ने के बाद कोटेदार ऐसा नहीँ कर पाएगा कि उपभोक्ता का अंगूठा लगवा ले और खाद्यान्न न दे। अब अंगूठा लगने के बाद खाद्यान्न देने के बाद ही प्रोसेस पूरा होगा। इस से कोटेदार चोरी नहीँ कर पाएगा। हमारा लक्ष्य है कि मार्च माह में होने वाले खाद्यान्न वितरण तक जिले की सभी 863 कोटे की दुकानों तक ईडब्ल्यूएस मशीन क्रियाशील कर ली जाए।