चंदौलीजिलाब्रेकिंगराजनीती

राज्य सभा सांसद का मायके में हुआ अभिनन्दन समारोह

चंदौली। जिले के चहनियां क्षेत्र के पलिया स्थित गांव में राज्य सभा सांसद ,पूर्व विधायिका,उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह के मायके में राज्य सभा सांसद बनने के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके पूर्व चहनियां चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम का दर्शन,पूजन,हवन किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में आयोजक भाई अतुल सिंह”प्रिंस” व अन्य ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि इस ग्राम सभा मे मैं खेली पढ़ी आज यहां मेरा स्वागत हो रहा है। थोड़ी अजीब लग रहा है। किंतु यह भी कि मेरे भाई,चाचा,चाची बहने आज साथ है। आज इस मिट्टी को तिलक लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

राजनीति के क्षेत्र में सब कुछ छोड़ना पड़ता है। कहा कि क्या हम सकलडीहा कभी नही जीतेंगे। 2024 में सकलडीहा जितना है। यहां भी विकास होना चाहिए। आज मोदी जी खुद भूखा रहकर गरीबो को खाद्यान भेज रहे है। अगर नोडल जिला चुनना होगा तो चन्दौली जनपद को चुनुगी। अब तक तो मैं विधायक थी, आज राज्य सभा सांसद हूं। विकास में कोई कमी नही होगी। हमे मोदी जी के हांथो को मजबूत करना है तभी तो मैं समस्यायों के विकास के लिए इस क्षेत्र व जनपद के लिए लड़ूंगी।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुखपति उपेन्द्र सिंह,राघवेंद्र सिंह,रवि सिंह,एस के सिंह,राजेश पाण्डेय,प्रधान संजय कन्नौजिया,सतीश सिंह,आलोक पाण्डेय,रामबिलास पाण्डेय,परमात्मा सिंह,पंकज सिंह,सन्तोष सिंह,अजय सिंह,शशि यादव,देवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!