चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन किया गया शोक सभा का आयोजन

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक है। शुक्रवार को सकलडीहा मे ब्लॉक और तहसील मुख्यालय सहित शिक्षण संस्थानों में शोक संवेदना अधिवक्ता और शिक्षकों की ओर से प्रकट किया गया। इस मौके पर उनके जीवन पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।

पूर्व म्रधानमंत्री के निधन की खबर लगते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राष्ट्रीय झंडा भी झुकाया गया। सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं ने शोक में दो मिनट का मौन रखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके अलावा सकलडीहा पीजी कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय पर भी शोक संवेदना प्रकट किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय व प्रोफेसर शमीम राइन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उदारीकरण के जनक भी माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। यूपीए गठबंधन के दो बार भारत के प्रधानमंत्री भी रहे। भारत की आर्थिक नीतियों को निर्धारित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है और भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने में उनको हमेशा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में बीडीओ विजय सिंह,बार अध्यक्ष अंगद कुशवाहा,महामंत्री उमाशंकर, डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष मनोज पांडेय, महामंत्री उपेन्द्र नारायण सिंह, पंकज सिंह, अतुल तिवारी, अजय कुमार सिंह,राजेश्वर सिंह रज्जू,अरूण कुमार,अभय मौर्या,जगदीश सिंह,शिवगोविंद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, आलोक पांडेय सहित अन्य रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!