
चंदौली। जिले के सकलडीहा मे भगवान परशुराम सेवा समिति की पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रविवार को सकलडीहा कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में दो दिन पूर्व जनपद में ब्राह्मणों के ऊपर एक के बाद एक हो रही हमला और मनबढ़ों की दबंगई को लेकर आक्रोश जताया। शासन प्रशासन से मनमानी पर रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। हीला हवाली करने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।
भगवान परशुराम सेवा समिति के वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से दो दिन पूर्व एक हास्पीटल संचालक को लाठी डंडे से लैस होकर मारापीटा गया और आंतक फैलाया गया यह कुछ मनबढ़ सत्ता का दुरूपयोग कर रहे है। इसके बाद भी पीड़ित की ओर से तहरीर देने के बाद भी एसओ की ओर से टालमटोल किया गया। नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नही किया गया जबकि सारे साक्ष्य और सीसी टीवी के फूटेज उपलब्ध कराया गया। उल्टे फर्जी मुकदमा लिखने की साजिश रची जा रही है।
इसके पूर्व में ताराजीवनपुर में कपड़ा व्यवसाई पर जानलेवा हमला किया गया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। वक्ताओं ने गिरोहबंद और गुंडे किस्म के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग किया।
इस मौके पर अनूप तिवारी, डबलू त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी,आशु पाठक ,मिथिलेश पांडेय, करन तिवारी,नंद पाठक, रवि तिवारी,सोनू उपाध्याय,संजय मिश्रा,मिथिलेश तिवारी, लैरू उपाध्याय, प्रवीण चौबे,विनोद पाठक,पंकज मिश्रा,राजेश तिवारी, देवेंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा एवम संचालन पंकज पांडेय ने किया।