चंदौलीजिलाब्रेकिंग

पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम

चंदौली, परिवर्तन न्यूज़

डीडीयू नगर। राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुगलसराय में वन विभाग मुगलसराय रेंज द्वारा पारिस्थितिकीय एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुंदन सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजपा पीडीडीयू नगर, दिलीप सोनकर मण्डल अध्यक्ष भाजपा चन्दौली, राजीव गुप्ता मण्डल कार्यसमिति भाजपा, राजेश साहनी मत्स्य विभाग, उर्मिला सिंह प्रधानाचार्या राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर, दर्शन निषाद गंगा प्रहरी, राम नारायण क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुन्ना लाल क्षेत्रीय वन अधिकारी चन्दौली द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मयूर नृत्य, पर्यावरण एवं वृक्षों की उपयोगिता बताने वाली नृत्य नाटिका आदि की मनमोहक प्रस्तुति की गई तथा पर्यावरण के संरक्षण की महत्ता पर चर्चा भी की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, क्षेत्रीय वन अधिकारीयों एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए गए।

इस अवसर पर श्री सुधीर भास्कर पाण्डे, शरद चन्द्र मिश्र, विजय प्रताप सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रविन्द्र सोनकर, पवन कुमार, विद्यालय की अध्यापिकाएं माधुरी देवी, कल्पना रानी, अपूर्णा बिस्वास, पुष्पा कुमारी, प्रमिला मिश्रा, शशि यादव, रीतू शर्मा, शिल्पी राय, गायत्री सिंह, पूनम कन्नौजिया, राजन, मंजीषा एवं लगभग 300 छात्राएं उपस्थित थीं । कार्यक्रम का संचालन अपर्णा मालवीय ने किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!