
चन्दौली परिवर्तन न्यूज़
धानापुर। खड़ान स्थित बाबा सिद्धपीठ निर्वाण महोत्सव का चार दिवसीय निर्वाण महोत्सव का आगाज कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। प्रातः कुल सौ कन्याओं ने बाबा के दरबार से कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए धानापुर, सिहावल होते हुए नरौली गंगा तट पर पहुंचकर कलश में गंगा जल लेकर पुनः बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
कलश यात्रा में सिद्धपीठ समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह उप प्रबंधक बचाऊ सिंह महामंत्री विश्वनाथ खरवार उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह महासचिव जयभान पांडे अजीत सिंह नागेश्वर सिंह विक्की सिंह राजेश सिंह गुड्डू रूपेश सिंह रूपू गोविंद अनुष्का सिंह अनुप्रिया सिंह अनुराधा सिंह निक्की दीपाली रोहिणी श्रेया गौरी पायल प्रीती उमा शिवानी बिंदिया वंदना हेमा उर्मिला देवी सकुंतला सिंह निर्मला राधिका सहित सैकड़ों महिलाओं कन्याओं ने भाग लिया।