चंदौलीजिलाब्रेकिंग

बिजली की चपेट में आने से किसान नेता मनमन सिंह की मौत

चंदौली। जिले के सकलडीहा तहसील अंतर्गत आवाजापुर निवासी किसानों के मसीहा मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह की बिजली की चपेट मे आने से  मौत हो गई। घटना के पश्चात सकलडीहा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पर किसान यूनियन के सदस्य व ग्रामीण की जबरदस्त भीड़ उपस्थित हो गई।

आपको बताते चले की चंदौली जिले के किसानों की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह द्वारा लगातार अधिकारियों के सम्मुख उठाते हुए इसका निस्तारण कराया जाता था।

वहीं क्षेत्र में नाली की समस्या, माईनारो की समस्या, चकरोड की समस्या, हो या नहर सफाई की समस्या इन सभी बिंदुओं पर उनके द्वारा लगातार तहसील दिवस से लेकर जिला अधिकारी तक पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जब तक वादों का निस्तारण नहीं होता, तब तक लड़ाई लड़ने का कार्य जा रहा था। इतने जुझारू और कर्मठ नेता के एकाएक आकस्मिक मृत्यु से लोग स्तब्ध हैं। वहीं इस घटना से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिससे लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!