उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीब्रेकिंग

शिक्षक की सिपाही ने गोली मारकर की हत्या

चंदौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के बैराठ गांव के रहने वाले शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में नशे में धुत सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया।

बैराठ गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार वाराणसी जनपद के महगांव में राजकीय विद्यालय में संस्कृत के प्रवक्ता थे। पत्नी रूपा देवी भी भदोही जनपद के औराई में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। पिता राजकुमार किसान है। माता हीरावती देवी गृहणी है। इनकी एक बेटी 5 वर्ष की है जिसका नाम कुहू है। भाई जितेंद्र कुमार इलाहाबाद में पीएचडी की तैयारी कर रहे है।
मृतक धर्मेंद्र सपरिवार वाराणसी में चितईपुर में मास्टर कालोनी में 5 वर्ष से निजी मकान में रहते थे।

वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कापी मुज्जफरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र एस डी इंटर कालेज में जमा करने गये थे। बोर्ड सेंटर के बाहर ड्यूटी में लगा सिपाही चन्द्र प्रकाश नशे में धुत था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से बार बार तम्बाकू मांग रहा था। वह किसी को आराम नही करने दे रहा था।

रात करीब 2 बजे जब अध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने आपत्ति की तो कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश ने उन पर सरकारी कार्बाइन से गोली मार दी। जो गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इनके गांव बैराठ में घर पर सन्नाटा पसरा है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!