चंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

मानवीय क्षरण को रोकने का सशक्त माध्यम है स्काउट गाइड: डॉ. एस.के.लाल

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था के तत्वाधान में जिला स्तरीय बेस्ट कैडेट रैली व भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एस. के.लाल जिला मुख्यायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारम्भ फ्लैग होस्टिंग कर किया। इस दौरान वेस्ट कैडेट और बेस्ट स्काउट का चयन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एस. के.लाल ने कहा कि मानवीय मूल्यों के क्षरण को रोकने का स्काउट और गाइड एक सशक्त मंच है। जहां से एक समन्वित व्यक्तिव का निर्माण होता है। यहां से छात्र चरित्रवान बनकर एक लोकसेवी व समाजसेवी बनकर समाज मे उत्पन्न होने वाली असहज,असमान्य,विषम परिस्थिति में सेवा और संवेदना की भावना से प्रेरित होकर समाज के पुननिर्माण में अपना योगदान देते है। जो राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा है।

आगे कहा कि ये बच्चे आत्मीयता,संवर्धन,सह अस्तित्व बोध को अपनाते हुए राष्ट्र कि दिशा व दशा तय कर सास्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय विरासत को जीवंत करेंगे। इसके पूर्व बेस्ट कैडेट रैली जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली की आकांक्षा और डेढ़ावल की गाइड श्रेया का चयन किया गया। वही बेस्ट स्काउट के लिये सकलडीहा इंटर कॉलेज का प्रद्युम्न और सदलपुरा इंटर कॉलेज का तौफिक अंसारी का चयन किया गया। इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा, संजीव यादव,धर्मेंद्र,दिलीप,संजय मिश्रा,वंशराज,अन्नू,महेंद्र कुमार रहे। संचालन डीओसी सैयद अली ने किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!