चंदौलीजिलाब्रेकिंग

तहसील और टाउन के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति

तहसील व टाउन को मिलेगा निर्वाध विद्युत आपूर्ति

चुनाव को देखते हुए विद्युत उपकेन्द्र के सभी नया लगेगा पैनल

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा।  लोकसभा चुनाव में तहसील मुख्यालय को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो इसके लिये बिजली विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। सकलडीहा तहसील और टाउन फीडर में हो रहे बार बार ट्रिपिंग को लेकर करीब दस लाख की लागत से नया पैनल लगाया जायेगा। इससे चुनाव बाद भी तहसील और टाउन के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेागा।

सकलडीहा तहसील मुख्यालय को विद्युत आपूर्ति के लिये दो करोड़ की लागत से पूर्व की सरकार में विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया गया था। वर्षो बाद तहसील मुख्यालय के फीडर में तकनिकी खराबी के कारण बार बार पैनल जल जाने के कारण घंटों आपूर्ति ठप् हो जाता है। बीते दिनों पैनल खराब हो जाने के कारण दो दिनों तक ग्रामीण फीडर से आपूर्ति जोड़कर तहसील मुख्यालय और टाउन को आपूर्ति किया गया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों की तत्परता से नया पैनल होली बाद लगाने की प्रकि्रया शुरू किया जायेगा।

नया पैनल लग जाने से तहसील और टाउन के करीब चार हजार से अधिक उपभोक्ता और तहसील,सीओ, डायट और ब्लॉक मुख्यालय को निर्वाध विद्युत आपूर्ति होगा। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि नया पैनल आ गया है। हेाली बाद लगाने का काम किया जायेगा। जिससे चुनाव के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति हो सके। 

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!