
दुकानदार फेक रहे है कूड़ा किसान नेताओ ने इसपर रोक लगाने की मांग
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा राजवाहा इस समय कूड़ा-करकट के अंबार से पटा पड़ा है। आस-पड़ोस के दुकानदार उसमें दोना पत्तल सहित अन्य अनुपयोगी सामान फेक रहे। वही इस दुर्व्यवस्था को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए है। जिसे लेकर किसानों में भारी रोष है। किसानों ने इसपर रोक लगाने की मांग किया है। कहा कि विभाग इसपर रोक नही लगाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सकलडीहा राजवाहा से सैकड़ो गांवो के हजारों हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है। यह राजवाहा सकलडीहा सघन तिराहा से गुजरती है। भारतीय अवस्थी किसान संगठन का आरोप हैं कि सकलडीहा राजवाहा के आस-पड़ोस के दुकानदार इसमे दोना-पत्तल, गिलास,प्लास्टिक सहित सड़ा फल और सब्जियां फेक रहे है। जिससे राजवाहा पूरी तरह से पट चुका है।
जब राजवाहा में विभाग पानी छोड़ता है तो यही कूड़ा-करकट पानी मे बहकर किसानों के खेतों में पहुच रहा है। इससे खेतो की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। वही राजवाहा का पानी दूषित हो रहा है। जिसे पशु पीकर बीमार होते है। किसान नेताओं ने कहा कि इसपर रोक लगाने की कई बार विभाग से अभियान चलाने की मांग की गई। लेकिन विभाग अनजान बना है। जबकि राजवाहा में कूड़ा-करकट फेकने पर मुकदमा तक दर्ज कराने का प्रावधान है। किसान नेता कमलेश सिंह टनमन ने इसपर रोक लगाने की मांग किया है। चेताया कि राजवाहा में इसी तरह गंदगी फेंकी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव का कहना है कि दुकानदारो को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।