
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज के मुख्य द्वार के सामने नाली का ढक्कन बीते कई माह से टूटा है। ढक्कन के टूटने से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। जबकि सकलडीहा इंटर कॉलेज पर मतदान केन्द्र बनाया गया है। जहां पर कैबिनेट मंत्री भी मतदान के लिये आते है। टूटे हुए ढ़क्कन की मरम्मत नही होने पर राहगीर व छात्र-छात्राए आए दिन सीवर में गिरकर चोटिल हो रहे। इसके बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुई है। लोगो ने सीवर पर ढक्कन व नाली की साफ-सफाई की मांग किया है।
सकलडीहा इंटर कालेज के बालिका बिद्यालय के मुख्य द्वार के पास नाली का ढक्कन महीनों से टूटा है। जबकि यह सड़क सीओ कार्यालय, कोतवाली और डायट को जोड़ती है। यही नही मतदान केन्द्र पर जाने के लिये निर्वाचन कर्मीयों के लिये भी सबसे सुविधा जनक मार्ग है। ढक्कन टूटने से इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। राहगीर से लेकर ग्रामीण बदबूदार दुर्गन्ध युक्त सीवर के पानी मे आवागमन करने को विवश है। सड़क पर पानी लगे होने की वजह से लोगो को गहराई का अंदाजा नही होता और वह आए दिन इसमे गिरकर चोटिल हो रहे है। इसके साथ ही आसपास के दुकानदार व घरों में रहने वाले लोग संक्रामक बीमारी को परेशान है।
ग्रामीण मेहताब,सुरेश,दीना का कहना कि काफी दिनों से ढक्कन टूटा हुआ है। नालियां खुली है। नलिया साफ नही होने से लोगो के घरों का पानी नही नहीं निकल रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए है। लोगो ने नाली पर ढक्कन व साफ-सफाई की मांग उठाई है। वही इस संबंध में बीडीओ केके सिंह ने बताया कि सचिव को ढक्कन व नाली सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही समस्या से निजात दिलाई जाएगी।