उत्तर प्रदेशखेलचंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगशिक्षा

कांस्य पदक लेकर वाराणसी पहुचे ललित और राजकुमार पर लोगो ने फूल बरसाकर किया स्वागत

वाराणसी। 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। भारतीय हॉकी टीम भारत लौट आई है। हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल रविवार दोपहर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पहुचे खेल प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विजय जुलूस के रूप में उनका काफिला बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

ललित और राजकुमार के काफिले पर लोगों ने फूलों की बारिश की। रास्ते भर बच्चे और लोग हाथों में तिरंगा लिए ललित और राजकुमार के स्वागत में खड़े रहे। घर पहुच कर ललित उपाध्याय ने अपनी मां के माथे पर पदक लगाया। उसके बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुच कर दर्शन पूजन किया। ललित वाराणसी के ही रहने वाले हैं। ललित पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार काशी पहुंचे हैं। इस दौरान ललित और उनके परिजनों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंच कर पूजा-अर्चना की और बाबा को पदक अर्पित किया। इसके बाद वापस घर लौट आए। घर पर बहनों ने आरती उतारी और जीत का जश्न मनाया। बाबा विश्वनाथ को पदक अर्पित करने के बाद ललित उपाध्याय अपने गांव भगत्तपुर पहुंचे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks