चंदौलीजिलाब्रेकिंग

अज्ञात कारण से आग लगने पर मवेशी सहित लाखों का नुकसान

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नोनार तुलसी आश्रम गांव में एक मकान में अज्ञात कारण से आग लगने पर एक भैस एक भैस का बच्चा और चार बकरी सहित डेढ़ से दो लाख का सामान व खाद्यान जलकर खाक होगया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित सिंह ने घटना और नुकसान के बारे में जानकारी लिया।

नोनार गांव के भिक्खी विंद की पुत्री सोनी बिंद गांव के सिवान में मकान बनाकर रहती है। घर के सामने दरवाजे पर भैंस बकरी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। दोपहर एक बजे करीब अज्ञात कारण से आग लगने पर धूं धूंकर जलने लगा। आग लगते ही मवेशी चिल्लाने लगे। आग की लपट इतना तेज होने के कारण कुछ ही देर में एक सप्ताह पूर्व भैस ने बच्चा दिया था। आग की लपट से करीब 70 हजार की भैस और बच्चा जलकर मर गये। पास में बांधे हुए चार बकरी भी जल जाने से मौत होगयी।

इसके अलावा डेढ़ दो कुंतल गेहूं, चारपाई, साइकिल सहित करीब दो लाख का सामान जलकर खाक होगया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों ने फायर विग्रेड को सूचना दिया था। इसके बाद भी मौके पर समय से नही पहुंच पाया।इस बाबत नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि एक भैस और बछड़ा सहित दो बकरी व अन्य सामान जल गया है। जिसकी रिपोर्ट लेखपाल द्वारा तैयार किया जा रहा है। शीध्र ही मुआवजा दिया जायेगा।

महिला ने हिम्मत कर चार साल के बेटे को बचाया
पीथापुर गांव की सोनी बिंद नोनार गांव में अपने चार साल के बेटे सोनू के साथ घर में रहती है। आग लगने पर महिला ने हिम्मत कर अपने चार साल के बच्चे को बाहर लेकर निकली। बच्चे को खड़ा करने के बाद मवेशियों को बचाने में जुटी। लेकिन खुटा में बंधा होने के कारण मवेशियों को बचा नही पायी। जिसे लेकर काफी रो रही थी।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!