
चंदौली। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को सायं 3 बजे से जिला मुख्यालय स्थित मां शारदा मंगल वाटिका में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सत्य मूर्ति ओझा एवं समिति के सचिव पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया।

उन्होंने कहा कि कल शाम शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है उक्त कार्यक्रम में जनपद के कोने कोने से विशिष्ट ब्राह्मण एवम भगवान परशुराम समिति के सदस्य उपस्थित होगे। जिसमे सर्वप्रथम भगवान की विशेस ब्राह्मण जन के द्वारा पूजा अर्चना का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर भगवान का दर्शन पूजन उपस्थित, ब्राह्मण जन के द्वारा किया जायेगा।
विशेष क्षेत्र में समाजसेवा करने वाले ब्राह्मण जन का सम्मान कार्यक्रम भी होगा। ऐसे मेधावी युवाओं का जो अपने जनपद कुल का नाम रोशन किए है उनको भी सम्मानित करने का समिति की योजना है। कार्यक्रम पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक होगा। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है जो जनपद में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे है। समिति के समस्त पदाधिकारी पूरी तन्मयता के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है।