उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

मन के भावों को दर्शाते हुए आकांक्षा ने बनाया अयोध्या धाम 

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। जिसके मन में जिसके प्रति प्रेम, श्रद्धा होती है। वह निरंतर उसके बारे मे चिंतन,मनन करता है। तथा कुछ ऐसा कर देता है। कि चहुंओर उसकी चर्चा होती है। ऐसी ही एक जानकारी  सकलडीहा कस्बा स्थित सकलडीहा पी जी कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा आकांक्षा पांडेय के बारे में उनके गांव, तथा आस पास में चर्चित हो रही है।

बता दें कि आकांक्षा पांडेय सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के कटेहरां (छावनी) गांव के निवासी मिथिलेश पांडेय की पुत्री हैं। जो कि सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने विद्यालय से प्रोजेक्ट बनाने के लिए मिला था। जिसमें उन्होंने अपने कला कौशल का प्रदर्शन एवं मन के भावों को दर्शाते हुए बहुत ही सुंदर तरीक़े से अयोध्या में नव निर्मित मंदिर का ढांचा दफ्ती, थर्माकोल, धागा (रील) लपेटे गये गोलाकार दफ्ती का प्रयोग करते हुए अयोध्या धाम का रुप तैयार किया है।

जिसे देख कर हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं उसके गांव तथा आस पास में भी काफी चर्चा है। वहीं आकांक्षा ने बताया कि उसे अयोध्या में नव निर्मित मंदिर बहुत सुंदर लगता है। तथा भगवान श्री राम जो रोम रोम में रमने वाले हैं। उनके प्रति हमारी श्रद्धा है। इस लिए मै यह प्रोजेक्ट बनाई।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!