चंदौलीजिलाब्रेकिंग

सकलडीहा मे, भीषण जाम के कारण गर्मी में कराहते रहे राहगीर और महिलायें

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। चन्दौली से सकलडीहा वाया सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण के साथ ही निर्माण कार्य एक कार्यदायी संस्था की ओर से किया जा रहा है। लेकिन जब से इस मार्ग का निर्माण हो रहा है। तब से निर्माण कराने वाली संस्था पर विभिन्न आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन किए बिना कार्य कराया जा रहा है। जिससे आए दिन भीषण गर्मी में लंबा जाम लग रहा है। मंगलवार को भी इसी तरह सकलडीहा में भीषण जाम लग गया। जिसमें वाहन चालक और राहगीर कराह उठे। जाम की वजह से एक महिला बेहोश हो गई तो एक छात्रा गिरकर चोटिल हो गई। जिसे लेकर भारी आक्रोश है।

इस समय चन्दौली सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। राहगीरो का कहना है कि सड़क निर्माण के समय लोगो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही रूट डायवर्जन करने के लिए कर्मचारी तैनात किया जाता है। जो लोगो को रूट के बारे में जानकारी देता है। लेकिन इस सड़क के निर्माण में ऐसा कुछ नही किया जा रहा है। बगैर रूट डायवर्जन के सकलडीहा कस्बा के राजवाहा पुल को बैरिकेटिंग कर सकरा कर दिया गया। जिसके कारण सुबह शाम आए दिन यहा जाम लग रहा है। वो भी कोई छोटा नही एक किलोमीटर तक लंबा इस भीषण गर्मी में घंटो लोग फस रहे है।

जाम ऐसा लग रहा है कि वाहन तो छोड़िए पैदल निकलना मुश्किलों भरा हो रहा है। इस भीषण गर्मी में लोग जाम के झाम में फसकर कराह रहे है। वही कस्बावासियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता दीपू सिंह,राहुल जायसवाल आक्रोश जताते हुए कहा कि कार्यदाई संस्था मानकों को ताख पर रख कार्य कर रही है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने जिला प्रशासन से राजवाहा के समीप रूट डायवर्जन के लिए कर्मचारी व दिशा सूचक बोर्ड लगाने की मांग किया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!