चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

पेड़ काटने व तार बदलने को लेकर सकलडीहा में घंटों आपूर्ति ठप

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सुबह से लेकर शाम तक विद्युत केबिल लगाने व पेड़ काटने को लेकर बीते दो दिनों से सकलडीहा में घंटों आपूर्ति ठप होने से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की मनमानी के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल है। जबकि विभागीय अधिकारियों ने सुबह 9 बजे से दो बजे तक ही विद्युत आपूर्ति ठप रखने की बात कही थी।

सकलडीहा तहसील मुख्यालय के विद्युत उपकेन्द्र से टाउन और तहसील, ब्लॉक, डायट, सीओ, कार्यालय और केातवाली,शिक्षण संस्थान सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों को विद्युत आपूर्ति किया जाता है। विद्युत विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिये सुबह 9 बजे से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति शुक्रवार से सोमवार तक बंद रखने की बात कही थी। लेकिन केविल तार बदलने को लेकर सुबह से शाम तक घंटों आपूर्ति ठप होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने पर कारोबार से लेकर जरूरी काम काज ठप हो जा रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि मनमानी विद्युत कटौती पर रोक नहीं लगा तो व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

उधर अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पेड़ काटने के लिये मात्र छह घंटा विद्युत आपूर्ति ठप रखने का निर्देश है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!