चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी उम्मीदवारों का पर्चा वैध: अध्यक्ष और महामंत्री पद पर होगा चुनाव

अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच और वापसी को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं की गहमागहमी बना रहा। अध्यक्ष और महामंत्री पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद चुनाव अधिकारी की ओर से  17 जनवरी को अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव को चुनाव कराये जाने की घोषणा किया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच किया गया। जिसमें सभी पर्चा वैध रहा। इसके बाद नाम वापसी को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गहमा गहमी बना रहा। दो बजे से पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह के पर्चा वापस लेने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सहित कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चुना जाने का रास्ता साफ होगया। वही अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार यादव और अशोक कुमार यादव और महामंत्री पद पर जयप्रकाश यादव और रामराज सिंह यादव के बीच सीधी लड़ाई होगा। इसके अलावा 20 वर्ष से उपर कार्यकारिणी सदस्य में प्रभुनारायण सिंह,रामजनम प्रसाद और बुद्धिराम का पर्चा वैध रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो दो उम्मीदवार होने पर 17 जनवरी को सुबह दस बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया जायेगा। उसी दिन मतगणना और परिणाम की घोषणा होगा।

इस मौके पर अजय कुमार सिंह,शिवगोविंद सिंह,मनोज पांडेय,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह,नितिन तिवारी, पंकज सिंह यादव,अभय मौर्या,शिव कुमार सिंह,श्रीकांत सिंह, जगदीश सिंह, राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव,विपिन त्रिपाठी, प्रभुनाथ पाठक,अजय रंजन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!