अध्यात्मचंदौलीजिलाब्रेकिंग

नवरात्र के चौथे दिन घरों व मंदिरों में हुई माँ कूष्मांडा की आराधना

परिवर्तन न्यूज़

चंदौली। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन जिले भर के देवी मंदिरों में धूम रही। शुक्रवार को सुबह से ही शक्तिपीठों पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। चौथे दिन नवदुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा की उपासना की गई। कहते हैं देवी ने अपनी मंद मुस्कुराहट और अपने उदर से इस ब्रह्मांड को उत्पन्न किया था। जिसके चलते इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है। इनकी उपासना शांत मन के साथ करनी चाहिए।

मंदिरों और घरों में पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा की। मंदिरों में भी पूरे दिन घंटा और घड़ियालों की गूंज रही। मां के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।मंदिरों के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

चौथे दिन माता के भक्तों ने मां कुष्मांडा की पूजा की। मंदिरों और घरों में आरती हुई। वहीं लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर के मंशा देवी मंदिर, चंपा देवी, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर में माता के दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मंदिर के कपाट खुलते ही हर कोई दर्शन के लिए उतावला हो उठा। एक-एक कर लोगों ने समर्पण भाव से मां की पूजा अर्चना की। पूरे दिन दुर्गा मंदिरों में पूजन-अर्चन, मंत्रोच्चारण और दुर्गा सप्तशती का पाठ चलता रहा।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!