
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के सहरोई गांव में सावन के अंतिम सोमवार को भारतीय मानवाधिकार के चंदौली जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा के घर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। पंडित शशांक पांडेय ने बताया कि सावन में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, हरगेन मिश्रा, नामवर मिश्रा, अमित मिश्रा, मनीष मिश्रा, रोहित मिश्रा, जुमराती अली, बब्बू मिश्रा, अन्य वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय मानवाधिकार के लोग उपस्थित रहे।