
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के सहरोई गांव में बृहस्पतिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री जग्गी ब्रह्म बाबा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलक्ष में अखंड रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मानस पाठ कार्यक्रम के समापन के साथ ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

धूमधाम से ब्रह्म बाबा का वार्षिक पूजन मनाया गया। पूजा में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से लोग ब्रह्म बाबा स्थान पहुंचे। ब्रह्म बाबा के परिसर को फूल माला एवं इलेक्ट्रॉनिक रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम मे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, हरगेन मिश्रा, श्यामू चौहान, भूतपूर्व सैनिक नामवर मिश्रा, अमित मिश्रा, भाजपा जिला कोसा अध्यक्ष मनोज मिश्रा भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन जिला चंदौली जिला मीडिया प्रभारी, मनीष मिश्रा, रोहित मिश्रा, बब्बू मिश्रा आदि भक्तगण मौजूद रहे।